Covid-19 in India: हांगकांग, सिंगापुर के बाद अब भारत में भी कोरोना ने पैर पसारने शुरू कर दिये हैं. हेल्थ विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक फिलहाल मुंबई में सबसे अधिक केस पाए गए हैं. जिसके बाद हेल्थ विभाग हरकत में आ गया है. साथ ही जरूरी गाइडलाइन फॅालो करने की सलाह दी गई है.. कोरोना महामारी संक्रमण के उभरने पर नजर रखी जा रही है और जहां नए केस आएं हैं संक्रमण को बढ़ने से रोकने के लिए एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं...
महाराष्ट्र में इतने नए केस
महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, मई में कोविड-19 के 95 नए केस दर्ज किए गए हैं.. इसमें से तकरीबन 16 लोगों का अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है और इनमें से अधिकांश को मुंबई केईएम अस्पताल से सेवेन हिल्स अस्पताल में शिफ्ट किया गया है...वहीं जनवरी से अब तक राज्य में कोरोना इंफेक्शन के केस की संख्या बढ़कर 106 हो गई है... विभाग ने लोगों को सोशल डिस्टेंस व मास्क तक लगाने की सलाह दी है. साथ ही भीड़ एकत्र करने को भी मना किया है..
पुणे के अस्पताल में 50 बेड आरक्षित
महाराष्ट्र में कोरोना के नए केस बढ़ने के बाद पुणे के स्थानीय निकाय अलर्ट मोड पर हैं.. नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक मई में 87 वर्षीय एक व्यक्ति में कोविड 19 का इंफेक्शन पाया गया था, वो अब ठीक हो चुका है..केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में भी 12 नए केस सामने आए हैं। चेन्नई के चिकित्सकों के मुताबिक पहले बुखार वाले जिन रोगियों को एंफ्लुएंजा का मरीज माना जाता था, कोविड के नए केस आने के बाद उनकी कोविड जांच कराई जा रही है।