Covid-19 Active Cases In India: लगातार बढ़ती कोविड 19 पॅाजेटीव केसों की संख्या ने एक बार फिर हेल्थ विभाग सांसे अटका दी हैं. क्योंकि देश में एक्टीव केसों की संख्या बढ़कर 3758 हो गयी है. जिसके बाद हेल्थ विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है. डराने वाली बात ये है कि पिछले 24 घंटों में 363 नए केस सामने आए हैं. जिसने सरकार को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है. साथ ही हेल्थ विभाग ने कोविड से होने वाली मौतों के बारे में आंकड़े जारी किये हैं..
कहां कितने मरीज
मंत्रालय की वेबसाइट पर दर्ज आंकडों के मुताबिक, रविवार की शाम तक केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में क्रमश 1400, 485 और 436 कोविड-19 के सबसे अधिक एक्टिव केस दर्ज किए गए हैं. साथ ही पिछले 24 घंटों में 2 मौत भी कोरोना के चलते हुई हैं.. भारत में अभी कोविड-19 के कुल 3,758 एक्टिव केस हैं, जिनमें शनिवार और रविवार के बीच 363 नए केस दर्ज किए गए हैं.
इन राज्यों में सबसे अधिक कोविड के एक्टिव केस
केरल 1400 एक्टिव केसों के साथ कोविड टैली चार्ट में सबसे ऊपर है, उसके बाद महाराष्ट्र (485 केस) और दिल्ली में (436 केस) हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में क्रमशः 64, 18 और 61 नए मामले दर्ज किए गए.
भारत में कोविड से कितनी मौतें?
भारत में 24 घंटे की अवधि में कोविड-19 से 2 मौतें (केरल और कर्नाटक में 1-1) दर्ज की गई हैं. कर्नाटक में पल्मोनरी टीबी, बुक्कल म्यूकोसा के स्क्वैमस सेल कार्सिनोमा और आकस्मिक कोविड पॉजिटिव वाले 63 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि केरल में कोविड-19 और सेप्सिस हाइपरटेंशन डीसीएलडी से पीड़ित 24 वर्षीय महिला की मौत हो गई है.