Coronavirus: एक बार फिर देश में दहशत का माहौल बनता जा रहा है. क्योंकि अकेले दिल्ली शहर में कोरोना के 100 से ज्यादा केस पाए जाने की खबर है. यही हाल मुंबई और अन्य बड़े शहरों का. जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड़ पर है. चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें से 99 केस पिछले एक हफ्ते के भीतर ही दर्ज किए गए हैं. कोरोना के तेजी से बढ़ रहे मामले लोगों और स्वास्थ्य विभाग दोनों को लिए ही चिंता का विषय बना हुआ है. हालांकि अभी स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि डरने की कोई बात नहीं है.. सावधान रहने की जरूरत है...
देश में 1000 का आंकड़ा हुआ पार
जानकारी के मुताबिक, पूरे देश की बात करें तो कोरोना के मरीजों की संख्या 1000 के पार पहुंच गयी है.. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अकेले दिल्ली में एक हफ्ते के भीतर कोरोना के 99 मामलों का आना इस बात की तरफ इशारा करता है कि अभी वायरस पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका है. इस बीच दिल्ली सरकार और हेल्थ डिपार्टमेंट ने कोरोना की निगरानी और जांच में तेजी लाने का फैसला लिया है.वहीं आपको बता दें कि वर्तमान में कोरोना के सबसे ज्यदा केसों की बात करें तो केरल में पाए गए हैं. यहां विभागीय जानकारी के मुताबिक 430 केस कोरोना पॅजेटीव हैं.
दिल्ली से सटे राज्यों में कोरोना का हाल
देशभर में बात करें तो दिल्ली से सटे हरियाणा में कोरोना ने 8 नए मामले मिले हैं, जिसके बाद राज्य में कुल सक्रिय केसों की संख्या 9 हो गई है. राजस्थान में 11 नए मामलों की साथ कुल कोरोना केसों की संख्या 13 हो गई है. वेस्ट बंगाल में भी कोरोना के 11 नए मामले देखे हैं, जिसके बाद में यहां कुल 12 केस हो गए हैं. देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में कोरोना के 15 केस मिले हैं. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कोरोना के बढ़ते मामलों को गंभीरता से लिया जा रहा है. इसके साथ ही दिल्ली सरकार ने कोरोना को लेकर एडवाइजरी जारी की है. एडवाइजरी में भीड़भाड़ वाली जगहों से परहेज करने की सलाह दी गई है.