Covid-19 Returns: कोरोना महामारी ने एक बार फिर पैर पसार दिये हैं.. सर्वेक्षण में कोविड-19 के संक्रमण को लेकर चिंताजनक आंकड़े सामने आए हैं. जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड़ पर है..राज्य में कोविड-19 के 26 मामलों की पुष्टि की गई है. सरकार ने बढ़ते कोरोना के मामलों को लेकर गाइडलाइन जारी की है. साथ ही स्वास्थ्य विभाग को भी किसी भी स्थिति को निपटने के लिए तैयार रहने के लिए कहा गया है...
पाए गए शुरूआती लक्षण
इन आंकड़ों ने राज्य में स्वास्थ्य स्थिति को लेकर चिंता बढ़ा दी है...महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक इस वर्ष की शुरुआत से लेकर अब तक कोविड-19 के संक्रमण से दो लोगों की मौत हो चुकी है. रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी से अभी तक 6 हजार से भी अधिक लोगों का टेस्ट हो चुका है. इनमें से 106 लोग कोविड से संक्रमित पाए गए. इसमें 101 मरीज मुंबई से थे. वहीं 52 लोगों में कोविड-19 के शुरुआती लक्षण पाए गए.
27 जिलों में हुआ सर्वे
जानकारी के मुताबिक, यह सर्वे महाराष्ट्र के 27 जिलों में हुआ. जिनमें 54 प्रतिशत उत्तरदाता मुंबई और पुणे के थे. इस सर्वे में 63 प्रतिशत पुरुषों ने भाग लिया. वहीं महिलाओं की बात करें तो इस सर्वे में केवल 37 प्रतिशत महिलाओं ने भाग लिया.