
देश के नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन ने 15वें उपराष्ट्रपति पद के रूप में शपथ ग्रहण की है। उन्हें राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शपथ दिलाई. शपथ ग्रहण कार्यक्रम में कई राज्यों के सीएम भी शामिल हुए. इस बीच इस्तीफा देने के बाद पहली बार पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी दिखे। इससे पहले उन्होंने सीपी को उपराष्ट्रपति चुने जाने को लेकर बधाई संदेश दिया था. सीपी राधाकृष्णन ने अंग्रेजी भाषा में शपथ ली है.
उपराष्ट्रपति चुनाव के परिणामों में NDA उम्मीदवार राधाकृष्णन ने जीत दर्ज की थी. उन्हें चुनाव में 452 वोट हासिल हुए थे. इस चुनाव इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी को 152 वोटों से हार मिली.
सी पी राधाकृष्णन ने एक दिन पहले ही महाराष्ट्र के राज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया था. कार्यक्रम में पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पूर्व उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू और हामिद अंसारी के करीब बैठे नजर आए.
धनखड़ ने 21 जुलाई को दिया इस्तीफा
देश के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ इस्तीफा देने के बाद से मीडिया के सामने नजर नहीं आ रहे थे। उन्होंने 21 जुलाई की शाम को स्वास्थ्य कारणों को लेकर अपना इस्तीफा दिया था। धनखड़ के इस्तीफे के बाद चुनाव कराया गया. इस चुनाव में एनडीए उम्मीदवार सीपी राधा राधाकृष्णन को विजय हासिल हुई।
राधाकृष्णन 9 सितंबर को चुने गए थे उपराष्ट्रपति
उपराष्ट्रपति का चुनाव 9 सितंबर को हुआ था. शाम के परिणामों के बाद राधाकृष्णन देश के नए उपराष्ट्रपति चुन लिए गए थे. इस चुनाव में उन्हें 452 वोट प्राप्त हुए थे. वहीं इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट मिले थे. चुनाव से पहले यह पहले ही माना जा रहा था कि राधाकृष्णन ही देश के नए उपराष्ट्रपति के नतीजों के सामने के बाद रेड्डी ने अपनी हार को स्वीकार किया थी.