MLC 2025 में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मैथ्यू शॉर्ट का जलवा हर मुकाबले में देखने को मिल रहा है. सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न की कप्तानी कर रहे शॉर्ट ने मुंबई इंडियंस न्यूयॉर्क के खिलाफ 43 गेंदों पर 91 रन ठोक दिए. इस पारी में उन्होंने 5 छक्के और 9 चौके जमाए, जिससे उनकी टीम ने 20 ओवर में 246 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया.
कप्तान के धमाके से दूसरी जीत, मुंबई को 47 रन से हराया
शॉर्ट की विस्फोटक बल्लेबाज़ी के जवाब में मुंबई इंडियंस न्यूयॉर्क 199 रन ही बना सकी और मुकाबला 47 रन से हार गई. लगातार दूसरी जीत में भी शॉर्ट हीरो साबित हुए. इससे पहले टेक्सस सुपर किंग्स के खिलाफ उन्होंने 61 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई थी.
200+ स्ट्राइक रेट, 2 मैचों में 152 रन
मैथ्यू शॉर्ट अब तक MLC 2025 में दो मैचों में 152 रन बना चुके हैं, वो भी 200 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट के साथ. अब तक 9 छक्के और 15 चौके उनकी शानदार फॉर्म को बयां करते हैं. दोनों ही मुकाबलों में उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला.
पत्नी भी सुपरस्टार, पानी की रानी है मैडी विल्सन
मैथ्यू शॉर्ट जितने कमाल के क्रिकेटर हैं, उतनी ही शानदार उनकी पत्नी मैडी विल्सन हैं. ऑस्ट्रेलिया की यह स्विमिंग चैंपियन 2016 और 2020 ओलंपिक में दो गोल्ड समेत चार मेडल जीत चुकी हैं. पानी में उनकी रफ्तार का जवाब नहीं, जैसे मैदान पर शॉर्ट की बैटिंग का तोड़ किसी गेंदबाज़ के पास नहीं है.
सुपर कपल की जोड़ी, मैदान और पानी में बेमिसाल
मैथ्यू शॉर्ट और मैडी विल्सन का यह जोड़ी वाकई ‘पावर कपल’ है – एक क्रिकेट के मैदान में राज कर रहा है, तो दूसरी ओलंपिक के जल में देश को गर्व दिला चुकी है. MLC 2025 में शॉर्ट की कप्तानी और फॉर्म यह साबित करती है कि यह कपल हर खेल क्षेत्र में छाया हुआ है.