CJP News: सीजेपी सदस्य सौरभ दास और आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने नोटिस जारी किया है। इन दोनों को क्राइम ब्रांच ने पूछताछ के लिए आने को कहा है। बता दें कि सौरभ दास और आशुतोष आज (22 अक्टूबर) को क्राइम ब्रांच के दफ्तर आएंगे। सौरभ और आशुतोष के साथ-साथ अजिंक्य शिंदे को भी जांच में शामिल किया गया है और दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच अजिंक्य के संपर्क में भी है। उनपर बीएनएस की धारा 223 सरकारी आदेश का पालन न करना और किसी दूसरे की प्रॉपर्टी में घुसकर जंतर-मंतर पर पहुंचने के मामले में पूछताछ की जानी है। आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच यूनिट WR1 को ये केस ट्रांसफर किया गया है।
आज दोपहर 12 बजे तक पेश होंगे सौरभ और आशुतोष
गुरुवार दोपहर 12 बजे तक सौरभ और आशुतोष क्राइम ब्रांच के ऑफिस पहुंचेंगे। बुधवार को तिहाड़ जेल से निकलते समय आशुतोष और सौरभ दास को नोटिस दिया गया था। आशुतोष और सौरभ ने 50-50 हजार रुपये के निजी मुचलके और जमानतदार पेश किए हैं।
दोनों सीजेपी नेताओं से साइन कराया गया शपथ पत्र
दोनों को मुचलके भर देने के बाद विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट के रूप में कार्य कर रही सहायक पुलिस आयुक्त रितु राज ने तिहाड़ जेल से रिहा करने का आदेश दिया था। इसके अलावा कोर्ट ने दोनों सीजेपी नेताओं से एक शपथ पत्र भी साइन कराया है।
यह भी पढ़ें: सऊदी अरब के दम्माम एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल; कई उड़ानों का बदला गया रूट
शपथ पत्र में क्या लिखा
इस शपथ पत्र में लिखा है कि ‘हम शांति कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक शांति को बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और आश्वासन को दोहराते हैं।’ शपथ पत्र में आगे लिखा है कि, ‘हम किसी भी तरह के विरोध प्रदर्शन का आव्हान नहीं करेंगे। हम ये भी दोहराते हैं कि कोई भी प्रदर्शन संविधान के दायरे में रहकर ही किया जाएगा।’