
Crime: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक और दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है. जहां मामूली से विवाद में कुछ लोगों ने वृद्ध को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया.. घटना के विरोध में लोगों ने आरोपियों के घर पर पथराव कर दिया। किसी तरह पुलिस ने पहुंचकर स्थिति को कंट्रोल किया। घटना के बाद से आरोपी पर हैं। पुलिस के मुताबिक संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है. साथ ही घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है.. घटना में संलिप्त किसी को भी बक्शा नहीं जाएगा..
क्या था मामला?
श्यामनगर मोहल्ले में आशिक अली परिवार के साथ रहते हैं। इसी मोहल्ले में अशरफ का परिवार भी रहता है। मंगलवार रात किसी बात पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। मोहल्ले के लोगों ने मामला समझ बूझकर शांत करा दिया था। बताया गया है कि बुधवार सुबह फिर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इसी विवाद में अशरफ के बेटों ने आशिक अली की पीट-पीट कर हत्या कर दी।घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग गए। आशिक अली की हत्या से गुस्साई भीड़ ने आरोपियों के घर पर चढ़ाई कर दी और जमकर पथराव किया।
शव को पीएम के लिए भेजा
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को समझा बूझकर शांत किया। लिसाड़ी गेट पुलिस में बताया अभी पीड़ित परिवार ने अभी तक तहरीर नहीं दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपियों की तलाश में तीन गठित की गई है। हालांकि अभी तक घटना का एक भी आरोपी नहीं पकड़ा गया है. पुलिस का कहना है कि बहुत जल्द घटना को वर्कआउट कर दिया जाएगा..