
Crime: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक जघन्य क्राइम की घटना सामने आ रही है. जब दबंगों में बेटी के बर्थडे के दिन पिता को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया..घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही परिजनों की तहरीर पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है विवाद की वजह डीजे बजाना था.. हालांकि पुलिस घटना की असली वजह पता लगाने में जुटी हैं. संबंधित पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना को वर्कआउट कर दिया गया है..
क्या है मामला
घटना देर रात की है। मछेरान निवासी अब्दुल (45) रेहड़ी लगाकर परिवार का गुजारा करता था। अब्दुल के 2 बेटे और 3 बेटियां हैं। शुक्रवार रात 15 अगस्त को अब्दुल की बेटी रिम्सा का 14वां बर्थडे था। अब्दुल ने घर पर पार्टी रखी थी और किराए पर एक म्यूजिक सिस्टम मंगाया था।मोहल्ले के लोगों ने बताया कि रात 11 बजे अब्दुल डीजे पर बर्थडे सॉन्ग बजा रहे थे। उनके घर के सामने रहने वाला अय्यूब भी दोस्तों के साथ पार्टी मना रहा था और वह भी डीजे पर गाने बजा रहा था। इसी बीच, अय्यूब ने डीजे की आवाज तेज कर दी।इस पर अब्दुल ने भी डीजे की आवाज बढ़ा दी।
आवाज कम करने को कहा
इससे अय्यूब और उसके दोस्तों को दिक्कत होने लगी। सभी अब्दुल के घर आ गए और डीजे की आवाज कम करने को कहा। इस पर अब्दुल और अय्यूब में कहासुनी हो गई।इसी दौरान अय्यूब लोहे की रॉड लेकर आ गया। उसके साथी भी धारदार हथियार लेकर पहुंच गए और मारपीट शुरू हो गई। अय्यूब ने रॉड से अब्दुल के सिर पर वार कर दिया। रॉड लगते ही अब्दुल बुरी तरह घायल हो गया, उसका सिर फट गया और वह मौके पर ही गिर पड़ा। घरवालों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।वारदात के बाद अय्यूब, शाहिद, चांद, जावेद, आबिद, अंगा और बब्बा एक मकान में घुस गए। जैसे ही उन्हें पता चला कि अब्दुल की मौत हो गई है,
बेटा बोला- पापा को मार दिया
अब्दुल के बेटे अरशम ने बताया- मेरी बहन का जन्मदिन था, घर में जश्न का माहौल था। तभी गाने बजाने पर झगड़ा हुआ। आरोपी अय्यूब ने पापा से हाथापाई की और सिर पर सरिया मारा। इससे वो गिर गए, उन्हें गंभीर चोट लगी और वो नहीं बचे। बहन शबनम रो-रोकर बेहोश हो गई। होश आने पर उन्होंने बताया- शाहिद और अय्यूब ने मिलकर मेरे भाई की हत्या की है। जैसे ही मुझे पता चला, हम भाई के साथ घर पहुंचे। वहीं, पड़ोसी इमरान ने बताया कि अय्यूब के परिवार का मोहल्ले में आतंक है।