Crispy Roll Recipe : सुबह के नाश्ते या शाम की चाय के साथ कुछ अलग खाने का मन हो तो क्रिस्पी रोल एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए न तो ब्रेड की जरूरत है, न मैदा और न ही सूजी की। घर में मौजूद साधारण सामग्री से आप स्वादिष्ट और कुरकुरे रोल तैयार कर सकते हैं.
रोल बनाने के लिए जरूरी सामग्री
इस खास रोल को बनाने के लिए आलू, सब्जियां, मसाले और बेसन जैसी चीजों का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके लिए उबले हुए आलू, गाजर, शिमला मिर्च, प्याज, हरी मिर्च, धनिया, नमक, लाल मिर्च, चाट मसाला और बेसन की जरूरत होगी। आप अपनी पसंद के अनुसार इसमें दूसरी सब्जियां भी मिला सकते हैं.
ऐसे तैयार करें क्रिस्पी रोल
सबसे पहले उबले हुए आलू को अच्छी तरह मैश कर लें। इसमें बारीक कटी सब्जियां और सभी मसाले मिलाकर भरावन तैयार करें। अब बेसन का हल्का घोल बनाएं. तैयार मिश्रण को रोल का आकार दें और इसे बेसन के घोल में हल्का डुबोकर तवे या पैन पर कम तेल में सेंक लें। धीमी आंच पर पकाने से रोल बाहर से कुरकुरा और अंदर से स्वादिष्ट बनेगा.
स्वाद बढ़ाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
रोल को ज्यादा क्रिस्पी बनाने के लिए भरावन में थोड़ी सी कुटी हुई मूंगफली या मसाले मिलाए जा सकते हैं. इसे हरी चटनी, टमाटर सॉस या दही के साथ परोसने से इसका स्वाद और बढ़ जाता है. बच्चों से लेकर बड़ों तक, हर कोई इस आसान स्नैक को पसंद कर सकता है.
हेल्दी और टेस्टी स्नैक का विकल्प
आजकल लोग स्वाद के साथ सेहत का भी ध्यान रखते हैं. ऐसे में बिना ब्रेड, मैदा और सूजी के बने ये क्रिस्पी रोल एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं. कम समय में तैयार होने वाली यह रेसिपी घर के छोटे-बड़े सभी सदस्यों के लिए एक स्वादिष्ट नाश्ता बन सकती है.