CSIR NET Admit Card 2025: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) की ओर से सीएसआईआर यूजीसी नेट एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जल्द जारी किया जा सकता है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। सभी आवेदनकर्ता ऑनलाइन माध्यम से प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकेंगे। ऑफलाइन तरीके से किसी को भी एडमिट कार्ड नहीं भेजे जाएंगे। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और पासवर्ड दर्ज करें।
STEP 4. आपका एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
STEP 5. अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: BSF Tradesman Admit Card 2025: कांस्टेबल ट्रेड्समैन पीईटी और पीएसटी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
इस दिन होगी परीक्षा
आपको बता दें कि एनटीए की ओर से सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन 18 दिसंबर को किया जाएगा। परीक्षा में भाग लेने जा रहे सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अपना नाम, पिता का नाम, परीक्षा का पता, परीक्षा की तिथि, परीक्षा के लिए गाइडलाइंस, परीक्षा का विषय, रोल नंबर सभी चीजों की अच्छी तरह से जांच कर ले।
एडमिट कार्ड अनिवार्य
बता दें कि एडमिट कार्ड सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज है। परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्र पर जाएं तो एडमिट कार्ड के साथ-साथ एक वैलिड पहचान पत्र (आधार कार्ड/ पैन कार्ड/ वोटर आईडी कार्ड/ ड्राइविंग लाइसेंस/ पासपोर्ट) साथ लेकर जाएं। बिना पहचान पत्र और एडमिट कार्ड के आपको परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।