CSIR NET Admit Card 2025: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) की ओर से सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और पासवर्ड दर्ज करें।
STEP 4. आपका एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
STEP 5. अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: DDA Group A, B, C Admit Card 2025: डीडीए ग्रुप ए, बी और सी भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
इस दिन होगी परीक्षा
आपको बता दें कि सीएसआईआर परीक्षा का आयोजन 18 दिसंबर 2025 को किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर आधारित मोड में किया जाएगा। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। पहली सुबह 9 बजे से दोपबर 12 बजे तक और दूसरी दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी।
एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य
परीक्षा में भाग लेने जा रहे सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अपना नाम, पिता का नाम, परीक्षा का पता, परीक्षा की तिथि, परीक्षा के लिए गाइडलाइंस, परीक्षा का विषय, रोल नंबर सभी चीजों की अच्छी तरह से जांच कर ले। एडमिट कार्ड सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज है। परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्र पर जाएं तो एडमिट कार्ड के साथ-साथ एक वैलिड पहचान पत्र जरूर लेकर जाएं। बिना पहचान पत्र और एडमिट कार्ड के आपको परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।