
CSIR NET Admit Card 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से सीएसआईआर यूजीसी नेट जून परीक्षा 2025 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वह धिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 28 जुलाई, 2025 को दो शिफ्ट में किया जाएगा।
ऐसे डाउनलोड करे एडमिट कार्ड
STEP 1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद “CSIR UGC NET Admit Card 2025” लिंक पर क्लिक करें
STEP 3. अपनी लॉगिन जानकारी जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
STEP 4. इसके बाद एडिमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
STEP 5. अब आप इसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।
दो शिफ्ट में आयोजित होगी परीक्षा
बता दें कि एनटीए की ओर से सीएसआईआर नेट जून 2025 परीक्षा 28 जुलाई को आयोजित की जाएगी। परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में किया जाएगा। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगी, वहीं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 3 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी।
एडमिट कार्ड ले जाना अनिर्वाय
परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड लाना अनिर्वाय है। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश नहीं मिलेगा। साथ ही परीक्षा वाले दिन निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने का प्रयास करें, अन्यथा देरी होने पर परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।