CSIR NET 2025 City Slip: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से सीएसआईआर नेट जून 2025 एग्जाम के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दिया गया है। सिटी स्लिप ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई गई है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाकर सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि सीएसआईआर परीक्षा 28 जुलाई को आयोजित की जाएगी।
ऐसे डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप
STEP 1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद CSIR-UGC NET JUNE-2025 लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और सिक्योरिटी पिन दर्ज कर सबमिट करें।
STEP 4. इसके बाद सिटी स्लिप स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी, इसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
दो शिफ्ट में आयोजित होगी परीक्षा
बता दें कि एनटीए की ओर से सीएसआईआर नेट जून 2025 परीक्षा 28 जुलाई को आयोजित की जाएगी। परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में किया जाएगा। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगी, वहीं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 3 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी।
यह भी पढ़ें: NEET PG EXAM 2025: इस दिन जारी होगा नीट पीजी 2025 एग्जाम सिटी स्लिप, ऐसे करें डाउनलोड
कब जारी होगा एडमिट कार्ड
सीएसआईआर नेट जून 2025 का एडमिट कार्ड परीक्षा से 3–4 दिन पहले जारी किया जा सकता है। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड की जानकारी वेबसाइट के जरिए दी जाएगी। उम्मीदवार ध्यान रखें कि परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र और पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य है। बिना प्रवेश पत्र और पहचान पत्र के प्रवेश नहीं मिलेगा।
बता दें कि पहले यह परीक्षा 26, 27 और 28 जुलाई को अलग-अलग पालियों में होनी थी, लेकिन HTET के साथ डेट टकराव के चलते छात्रों ने आपत्ति जताई थी। छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अब परीक्षा की तारीख संशोधित कर दी गई है। सीएसआईआर यूजीसी नेट 2025 परीक्षा अब 28 जुलाई को आयोजित की जाएगी। अब यह परीक्षा सभी पांचों विषयों के लिए एक ही दिन होगी।