.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3De6aeb9d4-5c84-46d4-9996-1f3e23618a41&w=3840&q=75)
CSIR UGC NET Result 2025: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से आयोजित सीएसआईआर नेट 2025 जून परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता है। रिजल्ट घोषणा के बाद सीएसआईआर नेट परिणाम का सीधा लिंक आधिकारिक पोर्टल पर अपडेट कर दिया जाएगा। जिसके बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाकर रिजल्ट देक सकेंगे। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करना होगा।
ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद "CSIR UGC NET 2025'' लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब लॉगिन क्रेडेंशियल को दर्ज करें।
STEP 4. लॉगिन क्रेडेंशियल को दर्ज करने के बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
STEP 5. अब आप इसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।
कब हुई थी परीक्षा
आपको बता दें कि राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से सीएसआईआर नेट 2025 जून परीक्षा का आयोजन विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 28 जुलाई 2025 को किया गया था। परीक्षा के बाद एनटीए की ओर से 01 अगस्त, 2025 को प्रोविजनल आंसर-की भी जारी कर दी गई थी। उम्मीदवारों को गलत उत्तर के लिए अपनी आपत्ति को दर्ज करने का मौका भी दिया गया था। इस परीक्षा में करीब 2 लाख कैंडिडेट उपस्थित हुए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिजल्ट इसी महीने जारी किया जाएगा। परिणाम अगस्त के तीसरे या फिर चौथे सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा।