.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3D15b48732-1796-4b8d-bd64-54c328c6eef9&w=3840&q=75)
CSIR NET Result 2025: एनटीए की ओर से सीएसआईआर यूजीसी नेट 2025 जून परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ऑफिशियल वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं। स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा। बता दें कि सीएसआईआर नेट 2025 परीक्षा का आयोजन 28 जुलाई को किया गया था।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
STEP 1. सबसे पहले ऑफिशियल साइट csirnet.nta.ac.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद CSIR-UGC NET JUNE-2025 : Click Here to Download Score Card के एक्टिव लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ एवं दिया गया सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।
STEP 4. इसके बाद स्कोर कार्ड आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
कब हुई थी परीक्षा
आपको बता दें कि सीएसआईआर नेट जून परीक्षा 28 जुलाई को दो शिफ्ट में देश भर की 218 शहरों में आयोजित की गई थी। परीक्षा 5 विषयों के लिए आयोजित हुई थी। यह परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित की गई थी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 3 अगस्त को आधिकारिक वेबसाइट पर सीएसआईआर नेट की प्रोविजनल आंसर की जारी की थी और 20 अगस्त को सीएसआईआर नेट की फाइनल आंसर की जारी कर गई थी।
1.47 लाख अभ्यर्थियों ने दी थी परीक्षा
बता दें कि सीएसआईआर नेट जून परीक्षा में कुल 1,95,241 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था, जिसमें से 1,14,339 पुरुष अभ्यर्थी, 80,894 महिला अभ्यर्थी और 8 थर्ड जेंडर के अभ्यर्थी थे। कुल रजिस्टर्ड उम्मीदवारों में से 1,47,732 उम्मीदवारों ने परीक्षा में भाग लिया था।