CSIR UGC NET JUNE 2025: सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा 2025 में एनटीए ने बड़ा बदलाव किया है। सीएसआईआर यूजीसी नेट (CSIR UGC-NET) जून 2025 परीक्षा अब एक ही दिन में आयोजित की जाएगी। एनटीए ने सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा के लिए नए तारीखों की घोषणा कर दी है। सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2025 की परीक्षा 28 जुलाई 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाकर एग्जाम शेड्यूल 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें एग्जाम शेड्यूल
STEP 1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाएं
STEP 2. इसके बाद ‘CSIR-UGC NET JUNE-2025 Exam Schedule’ लिंक पर क्लिक करें
STEP 3. अब आपकी स्क्रीन पर एग्जाम शेड्यूल ओपन हो जाएगा।
STEP 4. अब आप एग्जाम शेड्यूल को डाउनलोड कर सकते हैं।
एक ही दिन आयोजित होगी परीक्षा
बता दें कि पहले यह परीक्षा 26, 27 और 28 जुलाई को अलग-अलग पालियों में होनी थी, लेकिन HTET के साथ डेट टकराव के चलते छात्रों ने आपत्ति जताई थी। छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अब परीक्षा की तारीख संशोधित कर दी गई है। सीएसआईआर यूजीसी नेट 2025 परीक्षा अब 28 जुलाई को आयोजित की जाएगी। अब यह परीक्षा सभी पांचों विषयों के लिए एक ही दिन होगी।
8 से 10 दिन पहले मिलेगा एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप
परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र की जानकारी 8 से 10 दिन पहले एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप के माध्यम से मिल जाएगी। उम्मीदवारों को यह स्लिप आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर उपलब्ध कराया जाएगा।