CTET 2025 Notification: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) का नोटिफिकेशन किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। सीटीईटी जुलाई 2025 का नोटिस आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी किया जाएगा। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। ऑफलाइन या अन्य किसी भी तरह से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
सीटीईटी 2025 के लिए आवेदन कैसे करें
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. फिर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. रजिस्ट्रेशन होने के बाद आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
STEP 5. सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
STEP 6. फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।
कितना होगी परीक्षा की फीस
वहीं, अगर परीक्षा की फीस की बात करें तो सीटीईटी पेपर 1 एप्लीकेशन के लिए जनरल और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 1000 रुपये और दोनो पेपर के लिए 1200 रुपये शुल्क जमा करना होगा। वहीं, एससी और एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को एक पेपर के लिए 500 रुपये और दोनो पेपर के लिए 600 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।
साल में दो बार आयोजित होती है परीक्षा
बता दें कि सीटीईटी एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसका आयोजन साल में दो बार किया जाता है। पहली परीक्षा जुलाई में और दूसरी परीक्षा दिसंबर में आयोजित की जाती है। सीटीईटी के तहत दो पेपर होते हैं। पहला पेपर कक्षा 1 से 5 और दूसरा पेपर कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षकों की पात्रता निर्धारित करने के लिए आयोजित की जाती है। इस परीक्षा में पास होने वाले परीक्षार्थी देशभर के केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय और आर्मी स्कूलों में शिक्षकों के पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं।