CTET Result 2026: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा फरवरी 2026 में शामिल हुए लाखों उम्मीदवारों का इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है। सीटीईटी फरवरी सेशन का रिजल्ट 2026 जल्द जारी होने वाला है। रिजल्ट के साथ ही फाइनल आंसर-की भी जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपना क्वालीफाइंग स्टेटस चेक कर सकेंगे। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।
ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
STEP 1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद सीटीईटी फरवरी 2026 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड डालें।
STEP 4. आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
STEP 5. अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
कब जारी होती है सीटीईटी की फाइनल आंसर-की?
आपको बता दें कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) सीटीईटी रिजल्ट के साथ फाइनल आंसर-की भी जारी करेगा। इससे पहले बोर्ड ने प्रोविजलन आंसर-की जारी की थी, जिस पर आपत्ति दर्ज करने के लिए 15 मार्च तक का समय दिया था। आमतौर पर प्रोविजनल आंसर-की पर आपत्ति दर्ज होने के एक सप्ताह के अंदर रिजल्ट जारी कर दिया जाता है।
यह भी पढ़ें: UPSC Grade B Results: यूपीएससी ग्रेड-बी एसओ, स्टेनोग्राफर का रिजल्ट हुआ जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड
पासिंग नंबर कितना होता
बता दें कि सीटीईटी परीक्षा पास करने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम अंक 60 प्रतिशत (90) अंक पासिंग नंबर होता है, जबकि आरक्षित वर्ग SC/ST/OBC/PwD वर्ग के लोगों के लिए 55 प्रतिशत(82.5) अंक पासिंग नंबर होता है।
कब तक होती है वैधता
सीटीईटी परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को मिलने वाला सीटीईटी सर्टिफिकेट अब आजीवन मान्य होता है। इसका उपयोग उम्मीदवार केंद्र सरकार के स्कूलों, केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय और कई राज्य सरकारों के स्कूलों में शिक्षक भर्ती के लिए कर सकते हैं।
कब हुई थी परीक्षा
आपको बता दें कि सीटीईटी फरवरी 2026 परीक्षा का आयोजन 7 और 8 फरवरी को किया गया था। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी। पहली शिफ्ट में पेपर II के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी और दूसरी शिफ्ट में पेपर I के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी नजर बनाए रखें।