CUET PG 2026 Admit Card: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पीजी के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। यह एडमिट कार्ड 16, 17, 18 और 19 मार्च, 2026 को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए जारी किया गया है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन डिटेल दर्ज करनी होगी। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
STEP 1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और कोर्ड दर्ज करें।
STEP 4. आपका एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
STEP 5. अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड पर ये चीजें होगी दर्ज
बता दें कि प्रवेश पत्र पर अभ्यर्थी का नाम, माता पिता का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, परीक्षा का नाम, परीक्षा का समय परीक्षा केंद्र का नाम, परीक्षा केद्र का पता, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ व हस्ताक्षर दिया होगा। डाउनलोड करने के बाद इन सभी चीजों की सही से जांच कर लेनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: UPPSC TGT Result: यूपीपीएससी टीजीटी भर्ती परीक्षा के 4 विषयों का रिजल्ट जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड
इस दिन के लिए एडमिट कार्ड जारी
आपको बता दें कि सबसे पहले एनटीए की ओर से CUET PG 2026 की 6 से 10 मार्च तक होने वाली परीक्षाओं के एडमिट कार्ड जारी किए गए थे। इसके बाद 11 से 13 मार्च तक होने वाली परीक्षाओं के एडमिट कार्ड जारी किए गए और अब 16 से 19 मार्च तक होने वाली परीक्षाओं के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं।
एडमिट कार्ड अनिवार्य
परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को बता दें कि बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं है। मोबाइल में दिखाया गया एडमिट कार्ड मान्य नहीं होगा। साथ ही उम्मीदवारों को सलाह है कि वह एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो आईडी कार्ड ले जाना न भूलें। बिना एडमिट कार्ड और फोटो आईडी के परीक्षा केंद्र के अंदर जाने की अनुमति नहीं मिलेगी।