CUET UG 2026 Exam: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (CUET UG) 2026 के उम्मीदवारों के लिए एक जरूरी एडवाइजरी जारी की है। एजेंसी के अनुसार, परीक्षा मई 2026 में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होते ही उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
मई में होगी आयोजित
आपको बता दें कि एनटीए द्वारा जारी जरूरी नोटिस में बताया गया है कि सीयूईटी यूजी 2026 एग्जाम मई 2026 में आयोजित किया जाएगा। इस परीक्षा का आयोजन भारत और विदेश में 13 भाषाओं में किया जाएगा। सब्जेक्ट वाइज एग्जाम शेड्यूल परीक्षा से उचित समय पहले जारी किया जाएगा। परीक्षा कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी।
ऐसे कर सकेंगे आवेदन
STEP 1. सबसे पहले cuet.nta.nic.in या nta.ac.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद "New Registration" पर क्लिक करें।
STEP 3. अब लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
STEP 4. अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान कर और फॉर्म को सबमिट कर दें।
सुधार का दिया जाएगा मौका
एनटीए ने यह भी स्पष्ट किया है कि आवेदन प्रक्रिया के दौरान आधार कार्ड और कक्षा 10वीं की मार्कशीट में नाम के मिलान न होने पर उम्मीदवारों को सुधार का मौका दिया जाएगा। इससे उम्मीदवारों को दस्तावेजों से जुड़ी त्रुटियों को ठीक करने में सुविधा मिलेगी। छात्र CUET UG 2026 से जुड़ी हर नई जानकारी और नोटिस के लिए NTA की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in और cuet.nta.nic.in पर जाकर देखते रहें।