CUET UG RESULT 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (CUET UG) 2025 की तारीख का ऐलान कर दिया है। सीयूईटी यूजी परीक्षा का रिजल्ट कल यानि 4 जुलाई को जारी किया जाएगा। NTA की ओर से यह जानकारी NTA के आधिकारिक एक्स (X) हैंडल पर दी गई है। उम्मीदवार अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
Step 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - exam.nta.ac.in पर जाए
Step 2: इसके बाद CUET UG रिजल्ट 2025 पर क्लिक करें
Step 3: आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें
Step 4: लॉगिन बटन पर क्लिक करें
Step 5: CUET UG स्कोरकार्ड 2025 स्क्रीन पर दिख जाएगा
Step 6: रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट भी निकाल लें
1 जुलाई को जारी हुआ था फाइनल आंसर की
बता दें कि एनटीए की ओर से सीयूईटी यूजी फाइनल आंसर की 1 जुलाई 2025 को जारी की गई थी। वहीं, सीयूईटी यूजी की प्रवेश परीक्षा 13 मई से 4 जून 2025 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा दो पालियों में निर्धारित थी। परीक्षा में 13 लाख से अधिक कैंडिडेट्स शामिल हुए थे। परीक्षा में सफल होने वाले छात्र विभिन्न केंद्रीय विश्वविद्यालयों के यूजी कोर्स में दाखिला ले सकेंगे।