साइबर ठगों ने डाक्टर, कारोबारी और महिला को लालच देकर एक करोड़ की ठगी कर लगी। ठगी के अहसास में होने पर पीड़ितों ने साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। साइबर क्राइम थाने की टीम ने जांच शुरूर कर दी है। आनंदा हाइट निवासी पेट व लिवर रोग विशेषज्ञ डॉ. नित्यानंद शर्मा के पास 19 दिसंबर को साइबर ठग ने सेना का आधिकारी बनकर काल की थी और 25 जवानों का मेडिकल टेस्ट करने की बात कही थी। साइबर ठगे ने आना लाइन भुगतान करने का झांसा देकर डाक्टर से खाते की डिॉेल ले ली। इसके बाद सात बार में उनके खाते से एक लाख 52 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। खाते से रुपये कटने का मैसेज आने के बाद उनको ठगी का अहसास हुआ। साइबर क्राइम थाने में उन्होंने मुकदमा दर्ज कराया है।
शेयर ट्रेडिंग के नाम पर कारोबारी से 92 लाख ठगे
शास्त्रीनगर सेक्टर-ए निवासी अश्वनी कुमार खुराना कपड़े का कारोबार करते है। गत दिनों उनके पास साइबर ठग की काल आई और शेयर ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर मोतीलाल ओसवाल सिक्योरिटी के नाम से फर्जी अकाउंट खुलवाया। इसके बाद शेयर में निवेश के नाम पर साइबर ठग रुपये हड़पते रहे। पीड़ित ने बताया, दिसंबर से जनवरी के बीच लगातार उनसे साइबर ठग ने निवेश के नाम पर 92 लाख 83 हजार रुपये हड़प लिए, जब मुनाफा नहीं मिला तो उन्होंने साइबर ठग द्वारा खुलवाए गए खाते से रकम निकालने का प्रयास किया तो वह बंद मिला। इसके बाद कारोबारी को ठगी का एहसास हुआ। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
महिला को स्टाक मार्केट में मुनाफा दिखाकर ठगा
साइबर ठरों ने कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला अंकिता सिंह को फेसबुक पर लिंक भेज कर स्टॉक मार्केट में निवेश कर मोटी कमाई का लालाच दिया था। महिला को जाल में फंसाने के लिए साइबर ठगों ने शुरुआत में लाभ देकर उनका भरोसा जीता। इसके बाद आईपीओ अलॉटमेंट और ब्रोकर चार्ज के नाम पर लगातार रकम जमा कराई गई। महिला से सात लाख 60 हजार रुपये जाम कराने के बाद एक भी रुपया वापस नहीं मिला। साइबर ठगी का शिकार महिला का मुकदमा दर्ज कर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी।