
मुजफ्फरनगर। ट्रेडिंग के नाम पर जालसाजी करते हुए एक व्यक्ति से 65 लाख रुपये की ठगी करने वाले एक आरोपी को थाना साइबर क्राइम पुलिस ने मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी ने बैंक खाते से डेढ करोड से अधिक का लेनदेन किया है। उसके खिलाफ साइबर क्राइम थाना पुलिस को कुल 36 शिकायते मिली है।
साइबर क्राइम थाना प्रभारी सुल्तान सिंह ने बताया कि पूजा शर्मा ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया था कि उसके टेलीग्राम ग्रुप पर जोडकर ट्रेडिंग कराने के नाम पर 65 लाख रुपए की ठगी गयी। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने आरोपी अजहरउल्ला निवासी मोहल्ला गुलाबगंग थाना कैंड जनपद गुणा मध्यप्रदेश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी से एक मोबाइल बरामद किया है।
जांच में सामने आया कि आरोपी ठगी में जिस बैंक खाते का प्रयोग किया था, उस बैंक खाते से 1 करोड 68 लाख रुपए का लेनदेन किया गया है। आरोपी के खिलाफ एनसीआरपी व साइबर पोर्टल पर 36 शिकायते दर्ज मिली है। सभी शिकायतों में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर अभी तक 11 करोड 21 लाख रुपए की ठगी है। पुलिस पकडे गए आरोपी के साथियों की जानकारी कर रही है। वहीं उससे बरामद मोबाइल का सीडीआर भी खंगाला जा रहा है।