तेजगति से आ रहे कार सवार चालक ने साइकिल सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने ने दोनों लोग गंभीर रुप से घायल हो गए, जिन्हें राहगीरों की मदद से एक निजी अस्पताल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है। पहुंची पुलिस ने जानकारी लेने के बाद आरोपी कार चालक की तलाश में जुट गई।
फुटेज खंगालते हुए कार चालक की तलाश में जुट गई
परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के मैन रोड़ कुरुकुल के पास तेजगति से आ रहे कार सवार ने साइकिल से जा रहे दो लोगों में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से साइकिल सवार हरिओम निवासी ग्राम अमरसिंहपुर व बबली गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक कार सहित मौके से फरार हो गया। जिसकी सूचना राहगीरों ने डायल 112 व थाना पुलिस को दी। पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान हरिओम की मौत हो गई। जबकि उसके साथ बबली की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंलाते हुए कार चालक की तलाश में जुट गई।