यूपी पुलिस के लिए शुक्रवार शाम का वक्त बड़ी सफलता लेकर आया, जब एसटीएफ की नोएडा यूनिट ने कुख्यात डकैत विनोद गड़ेरिया को मुठभेड़ के दौरान ढेर कर अपराधियों को बड़ा झटका दिया. हत्या, डकैती और अन्य संगीन मामलों में वांछित आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इलाके की घेराबंदी की. जवाबी फायरिंग में गड़ेरिया गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी अस्पताल में मौत हो गई.
बुलन्दशहर में हुई मुठभेड़
यूपी पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई बुलंदशहर जिले में अंजाम दी गई. शुक्रवार शाम एसटीएफ की नोएडा यूनिट ने जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में एक बड़े डकैत गिरोह पर छापा मारा. मुठभेड़ के दौरान एसटीएफ और बदमाशों के बीच जब फायरिंग हुई, तब कुख्यात अपराधी विनोद गड़ेरिया गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे तुरंत अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
कुख्यात डकैत था विनोद गड़ेरिया
मृतक की पहचान विनोद गड़ेरिया, पिता सीताराम, निवासी इसोपुर खुरगान (थाना कैराना, जनपद शामली) के रूप में हुई. 2006 से संगीन अपराधों में सक्रिय, हत्या, डकैती, लूट, जबरन वसूली और अवैध हथियार रखने जैसे मामलों में नामजद था.
वह कई थानों की पुलिस द्वारा वांछित था और 2024 से मुज़फ़्फरनगर में हुई छह से अधिक डकैती की घटनाओं में संदिग्ध था. जिसके चलते मुज़फ़्फरनगर पुलिस ने उस पर ₹1 लाख का इनाम भी रखा था. उस पर गिरोहन से सम्बंधित कुल 40 से अधिक आपराधिक मुकदमें दर्ज थे, जिन्हें मुज़फ़्फरनगर, शामली और बागपत में दर्ज किया गया था.
गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई
यूपी एसटीएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह मुठभेड़ नोएडा यूनिट की टीम को क्षेत्र में मिली गुप्त सूचना के आधार पर उस समय हुई, जब वो विनोद गड़ेरिया और उसके गिरोह की गतिविधियों पर नज़र रख रहे थे. उनकी मिली जानकारी का फायदा उठाकर टीम ने बुलंदशहर जिले के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में घेराबंदी के साथ छापेमारी की. जिसके परिणामस्वरूप गोलीबारी शुरू हो गई और इस दौरान गड़ेरिया पर फायरिंग की गई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हुआ.
विनोद की अस्पताल में मौत
गुप्त सूत्रों से मिली सूचना के बाद एसटीएफ की टीम ने बुलंदशहर के जहांगीराबाद क्षेत्र में घेराबंदी कर दबिश दी. जैसे ही पुलिस ने छापा मारा, बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की. इसका तुरंत जवाब एसटीएफ ने फायरिंग का जवाब देकर दिया. फायरिंग में डकैत विनोद गड़ेरिया को गोली लग गई. उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई. घटना स्थल से संबंधित हथियार भी बरामद किए गए हैं.