नोएडा : थाना दादरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कैमराला में पीट पीट कर हत्या के दो वांछित आरोपियों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। मुठभेड़ में दोनों बदमाश घायल हो गए हैं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एडीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार के अनुसार यह कार्रवाई 9-10 जनवरी 2026 की रात को जारचा की ओर जाने वाले रास्ते पर हुई। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अनुज पुत्र कंवल सिंह, निवासी ग्राम चक्रसेनपुर, थाना दादरी और सक्षम शर्मा उर्फ ऋषभ शर्मा पुत्र स्व. दिनेश, निवासी ग्राम ऊँचा हमीरपुर, थाना जारचा के रूप में हुई है.
इनके कब्जे से 1 तमंचा (पिस्तौल) , 1 खोखा कारतूस ,1 जिंदा कारतूस ,
1 मोटरसाइकिल बरामद हुए हैं.
घटना का विवरण
थाना दादरी क्षेत्र के ग्राम कैमराला में इन आरोपियों ने मारपीट कर हरकेश नामक युवक की हत्या कर दी थी। इस मामले में थाना दादरी पर हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था। हत्या के बाद दोनों फरार हो गए थे और उनकी गिरफ्तारी के लिए 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था.
पुलिस की लगातार छापेमारी और इंटेलिजेंस के आधार पर आखिरकार दोनों को दबोच लिया गया। मुठभेड़ के दौरान आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की और दोनों घायल हो गए. पुलिस ने इस सफलता को क्षेत्र में अपराधियों पर लगाम कसने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। दोनों घायल आरोपियों का इलाज चल रहा है और उनसे पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। थाना दादरी पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की जा रही है.