Dacoit Box Office Collection: अदिवी सेष और मृणाल ठाकुर की ‘डकैत’ ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। पहले दिन की शानदार ओपनिंग के बाद, दूसरे दिन (शनिवार) फिल्म की कमाई में भारी बढ़त देखने को मिली है। ट्रेड एनालिस्ट्स की मानें तो 'डकैत' ने न केवल दर्शकों का दिल जीता है, बल्कि बॉक्स ऑफिस के समीकरण भी बदल दिए हैं।
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
फिल्म डकैत पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। धुरंधर 2 के कहर के बीच डकैत ने पहले दिन 6.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। सैकनिल्क के मुताबिक, दूसरे दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 7 करोड़ रुपये कमाए हैं। दो दिनों में फिल्म का कलेक्शन 13 करोड़ के ऊपर पहुंच गया है। यह फिल्म हिंदी और तेलुगु भाषा में रिलीज हुई है।
10 अप्रैल को हुई थी रिलीज
फिल्म की बात करें तो इसे शैनील देव ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में अदिवी शेष, मृणाल ठाकुर और अनुराग कश्यप जैसे स्टार्स लीड रोल में हैं। ये एक एक्शन-रोमांटिक ड्रामा है। फिल्म पहले 19 मार्च में रिलीज होने वाली थी. लेकिन 'धुरंधर 2' के चलते फिल्म को पोस्टपोन कर दिया गया था। अब 10 अप्रैल को फिल्म रिलीज हो गई है।
फिल्म की कास्ट
अदिवी सेष और मृणाल ठाकुर की रोमांटिक एक्शन-थ्रिलर ‘डकैत’ को शैनेल देव ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में अनुराग कश्यप, प्रकाश राज, अतुल कुलकर्णी और सुनील भी अहम रोल में हैं। इसका म्यूज़िक भीम्स सेसिरोलियो ने कंपोज किया है, जबकि सिनेमैटोग्राफी धनुष भास्कर ने की है, फिल्म को सुप्रिया यारलागड्डा ने अन्नपूर्णा स्टूडियोज़ के बैनर तले प्रोड्यूस किया है।
फिल्म की कहानी
कहानी हरि उर्फ हरि दास (अदिवी सेष) और सरस्वती उर्फ जूलियट (मृणाल ठाकुर) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। हालांकि, जूलियट के धोखे की वजह से, हरि को 13 साल जेल की सज़ा हो जाती है। लेकिन धोखा का बदला लेने के लिए हरि जेल से भाग जाता है। इस बीच, जूलियट अपने पति और बेटी से जुड़ी एक मुश्किल सिचुएशन में फंस जाती है। हरि प्रकाश राज के करुणा हॉस्पिटल में डकैती का प्लान बनाता है और चालाकी से प्लान इस तरह बनाता है कि जूलियट उसमें उलझ जाती है। इसके बाद फिल्म में कई ट्विस्ट और टर्न आते हैं जो चौंका देते हैं।