.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3D8c6a8b7a-3d27-454a-8efd-7b6eeb71bfe6&w=3840&q=75)
यूपी के बुलंदशहर में एक और पत्नी पीड़ित पति द्वारा आत्म हत्या किए जाने का मामला उस समय प्रकाश में आया जब आत्महत्या के बाद सोहित की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। वायल वीडियो में सोहित ने दावा किया कि प्रेम विवाह करने के बावजूद उसकी पत्नी लिव इन रिलेशन शिप में रह रही थी और रोकने पर शोषण करने लगी, तलाक मांगने लगी।हालांकि मामले को लेकर खुर्जा की सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मृतक की पत्नी, उसके प्रेमी और भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
प्रेम विवाह करने के बावजूद लिव इन रिलेशन में रहने लगी थी पत्नी, रोका टोका तो मांगने लगी तलाक
बुलंदशहर जनपद के खुर्जा निवासी सोहित सपा की आंबेडकर वाहिनी का प्रदेश सचिव बताया जाता है। सोहित की बहन पूजा ने बताया कि सोहित ने तमन्ना से 4 साल पूर्व प्रेम विवाह किया था, लेकिन गत दिवस सोहित ने पत्नी और उसके परिजनों के उत्पीड़न से त्रस्त होकर घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्म हत्या से पूर्व सोहित ने अपना एक वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। मृत्यु पूर्व वायरल वीडियो में सोहित ने पत्नी पर अपने ही बुआ के लड़के के साथ लाइव इन रिलेशन शिप में रहने का आरोप लगाया है। दवा किया कि जब उसे रोका टोका तो परिजनों के साथ मिलकर मानसिक शोषण करने लगी, तलाक मांगने लगी, तलाक के पेपरों पर दस्तखत करा लिए। घर न टूटे, पत्नी साथ रहे इसके लिए घर छोड़कर दिल्ली नोएडा रहा लेकिन वहां भी लिव इन रिलेशन जारी रहा।
मृतक के परिजनों ने शनिवार को खुर्जा कोतवाली पहुंचकर सोहित की पत्नी तमन्ना, उसके प्रेमी और भाइयों पर सोहित को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। खुर्जा की सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि खुर्जा कोतवाली में इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ जांच कर सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी।