बिजी लाइफस्टाइल में रिश्तों का रंग रूप भी अब बदलता जा रहा है, हाल ही में ग्लिडन भारत जो कि एक डेटिंग ऐप हैं, उसके सर्वे में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं, सर्वे के मुताबिक 55% शादीशुदा महिलाएं अपने पार्टनर के साथ कम से कम एक बार बेवफाई कर चुकी हैं और इसमें 56% महिलाएं हैं. ये वो आंकड़ा जो बदलती सोच और रिश्तों की नई परिभाषा की ओर इशारा करता है.
बेवफाई में महिलाएं सर्वे में निकली आगे
बता दें ग्लिडन के सर्वे में 1525 शादीशुदा लोगों यानी 25 से 50 साल की उम्र के बीच से बात की गई जो दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, पुणे, कोलकाता और अहमदाबाद जैसे शहरों से थे. चौंकाने वाली बात ये है कि 48% भारतीय मानते हैं कि एक ही समय में दो लोगों से प्यार किया जा सकता है और 46% का कहना है कि किसी को धोखा देने के बावजूद आप उससे प्यार कर सकते हैं. यही वजह है कि 47% लोग अपने पार्टनर को माफ करने के लिए तैयार हैं. अगर बेवफा बेवफाई की वजह समझ में आ जाए तो 69% लोग उम्मीद करते हैं कि उनका पार्टनर भी उन्हें माफ कर देगा.
सामने आए डेटिंग ऐप से चौंकाने वाले आंकड़े
इन आंकड़ों से साफ पता चलता है कि आज का समाज खासकर युवा रिश्तों को पहले की तरह सख्त नियमों में नहीं बांधता. प्यार, बेवफा बेवफाई और माफी को लेकर उनकी सोच पहले से कई ज्यादा खुली हुई है लेकिन सवाल ये है कि क्या ये बदलाव सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित है? या ये पूरे भारत की तस्वीर है. सर्वे की सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि भारतीय महिलाएं बेवफा बेवफाई में पुरुषों से आगे हैं. 53% शादीशुदा महिलाओं ने माना है कि उन्होंने अपने पति के अलावा किसी और के साथ इंटिमेट रिलेशनशिप बनाए हैं. जबकि पुरुषों में ये आंकड़ा 43% है. 41% महिलाओं ने नियमित रूप से अपने पति के अलावा किसी और के साथ सेक्सुअल रिलेशन की बात स्वीकारी है. जबकि पुरुषों ने यह 26% है.