हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के बछलौता फ्लाईओवर के पास सोमवार को एक बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार बेटी और पिता की मौत हो गई। जबकि महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर बाबूगढ़ थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस के मुताबिक, जिला शाहजहांपुर के थाना खुदागंज के गांव हसनपुर निवासी अशोक अपनी पत्नी रिंकी, पुत्र अनुज, पुत्री मीनाक्षी और राधिका के साथ बाइक पर सवार होकर सोमवार को नोएडा जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक गांव बछलौता फ्लाईओवर के पास पहुंची तो तभी उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में 04 वर्षीय राधिका और अशोक क मौत हो गई।
जबकि परिवार के अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलने पर बाबूगढ़ थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथ ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।