DDA Mahasail: हर किसी का सपना होता है कि उसका राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में खुद का घर हो. लेकिन बढ़ती के महंगाई के चलते आम जन यह बात सोचते हुए भी डरता है. यदि आप भी ऐसा ही सोचते हैें तो ये खबर आपके चेहरे पर खुशी जरूर ला देगी. क्योंकि डीडीए सिर्फ 11 लाख रुपए में खुद के घर का सपना पूरा कर रहा है. दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) की और से अपना घर आवासीय योजना में मौजूद फ्लेटों की बुकिंग शुरू कर दी गयी है. बुकिंग बुधवार को शुरू की गयी. जिसमें पहले दिन से ही खरीदारों का अच्छा खासा Reaction देखने को मिला. पहले ही दिन करीब 456 फ्लेट बुकिंग पर हो चुके हैं. जानकारी के मुताबिक, पहले ही दिन EWS श्रेणि 209, LIG श्रेणि के 136, HIG में 6, सिरसापुर में 3 HIG, 13 प्लैट LIG, MIG में 38 फ्लेट और लोकनायक पुर में 37 LIG बुक हुए हैं. बता दें कि, इन सभी EWS, LIG, MIG, HIG श्रेणि आदि के कुल मिलाकर 7500 मकान ऑफर किये जा रहे हैं.
इतने फ्लैट्स की बिक्री शुरू
नरेला में HIG श्रेणि के कुल 226 फ्लेट और नरेला और लोक kalayanpur में HIG श्रेणि के कुल 482 फ्लेट्स ऑफर किए जा चुके हैं. बचे हुए 7,018 फ्लेट EWS और निम्न आय वर्ग LIG श्रेणि के लिए ऑफर किए गए हैं. इसके अलावा भी कई शानदार लोकेशन पर डीडीए लोगों को सस्ते फ्लैट उपलब्ध करा रहा है. घर पहले आओ- पहले पाओ के फॅार्मुले पर ही ग्राहकों को दिये जाएंगे..
यह भी जानें
इस योजना के उद्देश्य के तहत नरेला, लोकनायक पुरम में LIG श्रेणि के मकानों पर 25 प्रतिशत और आर्थिक रूप से जो वर्ग कमजोर यानी EWS के लिए है और उच्च वर्ग HIG के लिए 15 प्रतिशत छुट दी गयी है. उच्च वर्ग को 15 प्रतिशत छुट देने के बाद मकान की कीमत 1.2 करोड़ रुपए से लेकर 1.4 करोड़ रुपए तक हो गयी है. वहीं MIG प्लैट के लिए 86 लाख कीमत से लेकर 1 करोड़ रुपए के बीच तय की गयी है.