दिल्ली में अपना घर होना हर मध्यमवर्गीय और कम आय वाले परिवार का सबसे बड़ा सपना होता है. किराए का डर, बार-बार घर बदलने की मजबूरी और बढ़ती महंगाई ने इस सपने को दूर जरूर कर दिया था, लेकिन इस बार DDA यानी दिल्ली विकास प्राधिकरण ने ऐसा तगड़ा इंतज़ाम किया है कि गरीब से गरीब परिवार भी उम्मीदों से भर उठा है. DDA की नई हाउसिंग स्कीम दोपहर 12 बजे से लाइव हो गई है और पहले ही दिन रिकॉर्ड तोड़ रेस्पॉन्स देखने को मिला है. फेज-1 में जबरदस्त सफलता मिलने के बाद अब फेज-2 में DDA ने फ्लैटों की संख्या बढ़ाकर 1500+ कर दी है.
EMI में पूरा होगा ‘दिल्ली में घर’ का सपना
ये स्कीम इसलिए खास है क्योंकि फ्लैट इतने किफायती दामों में मिल रहे हैं कि किराए पर रहने वाले लोग भी आराम से अपनी EMI में घर ले सकते हैं. EWS और LIG कैटेगरी के फ्लैटों की कीमत सिर्फ 11.8 लाख रुपये से शुरू होकर 32.7 लाख रुपये तक है यानी जो लोग हर महीने 8-10 हजार किराए में दे रहे थे, वे अब उसी रकम में EMI भरकर अपना घर पा सकते हैं. इससे उन लाखों परिवारों की आंखों में चमक लौट आई है, जिन्होंने दिल्ली में घर का सपना बरसों से संभालकर रखा हुआ था.
दिल्ली के 4 बड़े इलाकों में रेडी-टू-मूव फ्लैट
DDA के मुताबिक इस बार फ्लैट नरेला, रोहिणी, रामगढ़ कॉलोनी और शिवाजी मार्ग जैसे अहम इलाकों में उपलब्ध हैं. सभी फ्लैट रेडी-टू-मूव हैं, यानी चाबी मिलते ही सीधे शिफ्ट हो जाइए.
नरेला: 1120 फ्लैट, 34.8–35.1 sqm साइज, 15% डिस्काउंट के बाद कीमत सिर्फ 11.8–11.9 लाख
रोहिणी सेक्टर 34–35: 308 LIG फ्लैट, कीमत 14–14.2 लाख
रामगढ़ कॉलोनी: 73 फ्लैट, 15% डिस्काउंट के बाद 13.1–14.5 लाख
शिवाजी मार्ग: 36 EWS फ्लैट, कीमत 25.2–32.7 लाख
दिल्ली जैसे शहर में इतनी कम कीमत में घर मिलना किसी चमत्कार से कम नहीं.
'पहले आओ, पहले पाओ' का फायदा
इस स्कीम का सबसे बड़ा प्लस पॉइंट है कि सभी फ्लैट फ्री-होल्ड हैं और बुकिंग पूरी तरह पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगी। फेज-1 में भारी भीड़ के कारण कई लोग चूक गए थे, इसलिए DDA ने सलाह दी है कि आवेदन करने में देर न करें। बुकिंग DDA की वेबसाइट https://eservices.dda.org.in
पर की जा सकती है।
LIG फ्लैट बुकिंग अमाउंट: 1 लाख रुपये
EWS फ्लैट बुकिंग अमाउंट: 50,000 रुपये
दिल्ली जैसे शहर में इतने सस्ते, सुरक्षित और तैयार घर पहली बार एक साथ उपलब्ध हुए हैं—और यही वजह है कि लोग ज़ोर-शोर से आवेदन कर रहे हैं। Delhi का ‘अपना घर’ अब सच में बस एक क्लिक की दूरी पर है।