
DDA Recruitment 2025: दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी यानी DDA ने डिप्टी डायरेक्टर, असिस्टेंट डायरेक्टर, असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर जैसे कई पदों के लिए भर्ती का ऐलान किया है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 1732 पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार DDA की आधिकारिक वेबसाइट dda.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 5 नवंबर 2025 तय की गई है।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट dda.gov.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद Delhi DDA Online Application Form 2025 लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. फिर लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज कर आवश्यक डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
STEP 5. अंत में आवेदन शुल्क का भुगतना कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
इन पदों पर होगी नियुक्ति
आपको बता दें कि इस के माध्यम से कुल 1732 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। जिसमें डिप्टी डायरेक्टर, असिस्टेंट डायरेक्टर, असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, लीगल असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर, पटवारी आदि जैसे पद शामिल हैं। उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के माध्यम से किया जाएगा। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क
वहीं, आवेदन शुल्क की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 2500 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। तो वहीं एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, भूतपूर्व सैनिक और महिला उम्मीदवारों को 1500 रुपये का शुल्क देना होगा। यह शुल्क नॉन-रिफंडेबल रहेगा।