CLAT 2027: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज के अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट लॉ कोर्स में एडमिशन लेने के इच्छुक छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज ने CLAT 2027 के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख को आगे बढ़ा दिया है। अब छात्र 7 नवंबर तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर तय की गई थी।
कब होगी परीक्षा
जारी शेड्यूल के अनुसार, CLAT 2027 की प्रवेश परीक्षा 6 दिसंबर 2026 को ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा एकेडमिक सेशल 2027-28 के लिए 5 साल के इंटीग्रेडेट यूजी लॉ कोर्स और 1 साल के एलएलएम प्रोग्राम में एडमिशन के लिए ली जा रही है।
आवेदन शुल्क
कैडिडेट्स को अपनी श्रेणी के आधार पर शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा। जनरल, ओबीसी, NRI, PIO और OCI उम्मीदवारों को 4000 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी, बीपीएल और दिव्यांग वर्ग के लोगों को 3500 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
परीक्षा पैटर्न
परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में कुल 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। हर सही जवाब पर 1 नंबर मिलेगा, जबकि गलत जवाब पर 0.25 नवंबर की नेगेटिव मार्किंग होगी।
यह भी पढ़ें: क्या विदेश से MBBS करना अब भारत में होगा मान्य? NMC के जवाब से कंफ्यूजन, एडमिशन लेने से पहले जानें नियम
कैसे करें आवेदन
1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाएं।
2. इसके बाद क्लैट 2027 सेक्शन खोलें और रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करें।
3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
4. फिर लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
5. अंत में आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म को सबमिट कर दें।