दीपिका कक्कड़ New look : टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगातार चर्चा में हैं. एक्ट्रेस कैंसर के इलाज के दौर से गुजर रही हैं और इस मुश्किल समय में भी अपने परिवार और फैंस के साथ जुड़ी हुई हैं। हाल ही में उनके पति और एक्टर शोएब इब्राहिम के व्लॉग में दीपिका की झलक देखने को मिली, जिसके बाद उनके बदले हुए लुक ने लोगों का ध्यान खींचा.
वजन में आया साफ बदलाव
शोएब के लेटेस्ट व्लॉग में दीपिका पहले की तुलना में काफी बदली हुई नजर आईं. उनके चेहरे और बॉडी में वजन कम होने का असर साफ दिखाई दिया। इस ट्रांसफॉर्मेशन को देखकर कई फैंस हैरान रह गए। हालांकि, एक्ट्रेस के लिए यह बदलाव किसी सामान्य फिटनेस जर्नी का हिस्सा नहीं है, बल्कि उनके इलाज और स्वास्थ्य से जुड़ी परिस्थितियों के बीच आया है.
बॉडी शेमिंग का भी करना पड़ा सामना
दीपिका को अपने वजन और लुक को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की टिप्पणियों का सामना भी करना पड़ा है. बीमारी और इलाज के बीच किसी व्यक्ति के शरीर में बदलाव आना स्वाभाविक है, लेकिन इसके बावजूद बॉडी शेमिंग जैसी टिप्पणियां सामने आना चिंता की बात है। फैंस का एक बड़ा वर्ग एक्ट्रेस के समर्थन में भी नजर आया और लोगों से संवेदनशील रहने की अपील की.
पति शोएब लगातार दे रहे हैं साथ
दीपिका की इस मुश्किल यात्रा में शोएब इब्राहिम लगातार उनके साथ खड़े नजर आए हैं. दोनों अक्सर अपने व्लॉग्स के जरिए फैंस को अपनी जिंदगी से जुड़ी झलकियां दिखाते हैं. दीपिका का लेटेस्ट लुक सामने आने के बाद फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। इस समय उनके लिए सबसे जरूरी चीज उनका स्वास्थ्य और रिकवरी है.