दीपिका या रणवीर : दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं. दोनों जब भी परिवार से जुड़ी कोई तस्वीर शेयर करते हैं, फैंस का ध्यान तुरंत उस पर चला जाता है. हाल ही में कपल ने अपने मैटरनिटी फोटोशूट की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। इन तस्वीरों में उनकी बेटी दुआ की भी झलक देखने को मिली, जिसे देखकर फैंस काफी खुश नजर आए.
दुआ की तस्वीर ने खींचा ध्यान
तस्वीरों में दुआ अपने माता-पिता के साथ नजर आ रही हैं. हालांकि कपल ने अभी तक बेटी का चेहरा पूरी तरह से सार्वजनिक नहीं किया है, लेकिन उनकी छोटी सी झलक ने भी लोगों का ध्यान खींच लिया. फैंस दुआ की क्यूटनेस पर खूब प्यार बरसा रहे हैं.
मां या पापा, किससे मिलती है शक्ल?
दुआ को देखकर सोशल मीडिया पर एक सवाल सबसे ज्यादा चर्चा में है कि वह अपनी मां दीपिका जैसी दिखती हैं या पिता रणवीर पर गई हैं. तस्वीरों में दुआ की कुछ झलक ऐसी है, जिसमें लोगों को दीपिका की समानता नजर आती है। वहीं कुछ फैंस को उनके फीचर्स में रणवीर की झलक दिखाई दे रही है.
फैंस को चेहरा देखने का इंतजार
दुआ की पूरी तस्वीर सामने न आने के कारण अभी यह कहना मुश्किल है कि वह किससे ज्यादा मिलती हैं. फैंस लगातार उनकी नई तस्वीरों का इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल दुआ की छोटी सी झलक ही लोगों के लिए चर्चा का विषय बनी हुई है और सोशल मीडिया पर उनकी क्यूटनेस की खूब तारीफ हो रही है.