Entertainment News : बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं. शनिवार शाम उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका अपने गृहनगर बेंगलुरु के लिए रवाना हुई हैं। इस दौरान उनके साथ उनके पति और एक्टर रणवीर सिंह भी नजर आए। रणवीर उन्हें एयरपोर्ट तक छोड़ने पहुंचे थे.
सिंपल लुक में नजर आईं एक्ट्रेस
एयरपोर्ट पर दीपिका का अंदाज काफी सहज और आरामदायक दिखाई दिया. उन्होंने नीले रंग की ढीली शर्ट के साथ बैगी जींस पहनी थी. व्हाइट स्नीकर्स, सनग्लासेस और टोट बैग के साथ उन्होंने अपना लुक पूरा किया। इस दौरान उनके कपड़ों के बीच बेबी बंप भी साफ दिखाई दे रहा था। उनकी तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस के बीच उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है.
जल्द आने वाला है नन्हा मेहमान
दीपिका और रणवीर ने अप्रैल 2026 में सोशल मीडिया के जरिए अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की जानकारी फैंस के साथ साझा की थी। अब दीपिका प्रेग्नेंसी के आखिरी चरण में बताई जा रही हैं। बेंगलुरु जाने की वजह को लेकर माना जा रहा है कि वह डिलीवरी से पहले अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहती हैं। हालांकि, बच्चे के जन्म की सटीक तारीख को लेकर कपल की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.
दुआ बनने वाली हैं बड़ी बहन
दीपिका और रणवीर पहले से एक बेटी के माता-पिता हैं। उनकी बेटी दुआ का जन्म सितंबर 2024 में हुआ था. अब परिवार में एक और सदस्य के आने की तैयारी है। ऐसे में दुआ जल्द ही बड़ी बहन बनने वाली हैं. दीपिका की बेंगलुरु रवानगी के बाद फैंस अब नन्हे मेहमान के आने का इंतजार कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर कपल को लगातार शुभकामनाएं मिल रही हैं.