.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3D8d0ad71b-22c1-428c-8b96-bda575c3a196&w=3840&q=75)
Political conspiracy: यूपी के बुलंदशहर आए आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने कहा कि देश में वोट चोरी की बड़ी राजनीतिक साजिश हो रही है। लोस चुनाव में जिन्होंने वोट देकर भाजपा की सरकार बनाने का काम किया अब विस चुनाव से ठीक पहले 65 लाख मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से गायब कर दिए गए, देश में वोट चोरी का बड़ा खेल चल रहा है। मतदाताओं को मताधिकार से वंचित करना लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन है। फर्जी वोट काटने चाहिए लेकिन मत का अधिकार छीना जाना गलत है।
संसद में पास 3 कानूनो की आंच कई प्रदेशों तक जाएगी: रावण
वह बुलंदशहर के गांव जैनपुर ने ग्राम प्रधान के पिता कृपाल सिंह द्वारा आत्महत्या किए जाने के बाद श्रद्धांजलि अर्पित करने आए थे। शोक सभा में शामिल होने के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए सांसद चंद्रशेखर आज़ाद उर्फ रावण ने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि संसद में हाल ही में पेश तीनों कानूनों पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि संसद में कानून पास कराना इतना आसान नहीं है। इसकी जांच नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू तक जाएगी और इसकी आंच उत्तर प्रदेश तक भी आ सकती है।
बिहार में वोट चोरी का चल रहा खेल: रावण
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने बड़ा बयान दिया। चंद्रशेखर आज़ाद ने दावा किया कि चुनाव से ठीक पहले लगभग 65 लाख मतदाताओं को सूची से बाहर कर दिया गया, जो लोकतंत्र के साथ सीधी छेड़छाड़ है। उन्होंने कहा कि एक मतदाता भी महत्वपूर्ण होता है और इतने बड़े स्तर पर मतदाताओं को हटाना सुनियोजित वोट चोरी की साजिश है। उन्होंने आगे कहा कि लोकसभा चुनाव में इन्हीं इलाकों के वोटर्स ने एनडीए को 40 में से 30 सीटें दिलाई थीं, लेकिन अब उन्हें मतदान के अधिकार से वंचित कर दिया गया। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने भी 22 तारीख तक हटाए गए मतदाताओं की सूची मांगी है।
भाजपा राज में पुलिस-पत्रकार, महिला - जवान असुरक्षित: रावण
सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि मौजूदा सत्ता दलित, गरीब और वंचित विरोधी है। सरकार का असली लक्ष्य केवल पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में न तो पुलिस कर्मी सुरक्षित है और न ही पत्रकार सुरक्षित हैं, न जवान, न महिलाएं और न ही युवा।
हम विरोध न करते तो पाठशालाएं बंद होती, मधुशालाएं खुलती: रावण
चन्द्र शेखर आजाद ने किसानों की समस्याओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हाल ही में भारी बारिश के कारण किसानों की फसलें बर्बाद हो गईं, लेकिन सरकार उनकी सुध तक नहीं ले रही। चंद्रशेखर आज़ाद ने शिक्षा और रोजगार के मुद्दे पर भी सरकार को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार शिक्षा और रोजगार का अधिकार छीन रही है, जिससे देश का भविष्य अंधकार में धकेला जा रहा है। सरकार ने मर्जीकरण कर पाठशालाएं बंद करने का काम शुरू कर दिया, सरकार मधुशालाएं खोल रही है पाठशालाएं बंद करने की तैयारी कर रही थी। हम लोग विरोध न करते तो मर्जीकरण के नाम पर यूपी में हजारों पाठशालाएं बंद हो जाती।
बुलंदशहर दौरे में चंद्रशेखर आज़ाद ने पार्टी कार्यकर्ताओं से संगठन को मज़बूत करने का आह्वान भी किया और जनता से लोकतंत्र बचाने की अपील की है। साथ ही समाज के लोगों से एकजुट हो आगामी चुनावों में अपनी वोट की ताकत दिखने की भी अपील की।