Delhi Crime: राजधानी दिल्ली के ज्योतिनगर इलाके से एक बेहद सनसनीखेज और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. मुरादाबाद का रहने वाला तौफीक नाम का युवक, जिसे एक हिंदू लड़की ने भाई मानकर हर साल राखी बांधी थी, उसी ने विश्वास को चकनाचूर करते हुए उसे पांचवीं मंजिल से धक्का दे दिया. अस्पताल में इलाज के दौरान लड़की की मौत हो गई.
राखी के रिश्ते की ओट में छिपे खौफनाक इरादे
नेहा नाम की 19 वर्षीय युवती पिछले तीन वर्षों से तौफीक को भाई मानती थी और हर रक्षाबंधन पर उसकी कलाई पर राखी बांधती थी. लेकिन तौफीक की नीयत इस रिश्ते की पवित्रता से अलग थी. जब नेहा को तौफीक के इरादों पर शक हुआ, तो उसने उससे दूरी बनाना शुरू कर दी. इसी से नाराज होकर तौफीक ने यह खौफनाक कदम उठाया.
बुर्के में आया, बाप को धक्का दिया, बेटी को मार डाला
घटना के दिन तौफीक ने बुर्का पहनकर नेहा के घर में जबरन प्रवेश किया. जब नेहा के पिता ने उसे रोकने की कोशिश की, तो उसने उन्हें भी धक्का दे दिया. इसके बाद वह नेहा को छत पर ले गया और पांचवीं मंजिल से नीचे फेंक दिया. घायल अवस्था में नेहा को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे बचा नहीं सके.
धर्म की दीवारें नहीं, दरिंदगी का चेहरा सामने आया
नेहा के परिवार का कहना है कि उन्होंने कभी धर्म की दीवार को आड़े नहीं आने दिया. उन्होंने तौफीक को बेटी जैसा मान दिया, लेकिन तौफीक ने उसी विश्वास को तोड़ दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और तौफीक की तलाश जारी है, जो वारदात के बाद से फरार है.
न्याय की आस में नेहा का परिवार
नेहा के माता-पिता सदमे में हैं और आरोपी को जल्द पकड़ने की मांग कर रहे हैं. इस घटना ने न केवल एक लड़की की जान ली, बल्कि भाई-बहन जैसे पवित्र रिश्ते पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने की बात कह रही है.