
Delhi Crime: साउथ दिल्ली के महरौली थाना इलाके से दिल दहला देने वाला एक केस सामने आया है। पत्नी की बेवफाई के शक में एक शख्स ने अपनी 30 वर्षीय पत्नी की हत्या कर दी। इसके साथ साथियों की मदद से शव को कब्रिस्तान में दफना दिया। पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले का खुलाासा करते हुए पति समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
डीसीपी अंकित चौहान के मुताबिक, मृतक की एक महिला दोस्त ने 10 अगस्त को थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच में सीसीटीवी फुटेज और टेक्निकल सर्विलांस के आधार पर पता चला कि 31 जुलाई को महिला को उसके पति शबाब अली अपने दोस्तों के साथ कार में ले जाते हुए देखा गया था।
15 अगस्त को शव को कब्र से निकलवाया
पूछताछ में शबाब अली ने कबूल किया कि उसने 2 अगस्त को पत्नी को नींद की गोलियां और जहरीला कीटनाशक देने के बाद गला घोंटकर मार डाला। इसके बाद दोस्त शाहरुख और तनवीर की मदद से रातोंरात शव को चंदनहौला कब्रिस्तान में दफना दिया। पुलिस ने एसडीएम की मौजूदगी में 15 अगस्त को शव को कब्र से निकलवाया।
एक और आरोपी की तलाश जारी
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शबाब अली (47 वर्ष, पेशे से पेंटर), शाहरुख खान (28 वर्ष, इलेक्ट्रिशियन) और तनवीर (25 वर्ष, पेंटर) के रूप में सामने आई है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद कर ली है। एक और आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस ने बताया कि पति को पत्नी के चरित्र पर संदेह था। उस कार को भी बरामद कर लिया गया है। इस एक आरोपी की तलाश जारी है। बताया जा रहा इस बात को अकसर पति और पत्नी के बीच विवाद होता था। पति ने बाद से योजना बनाई कि किस तरह से इस हत्या को अंजाम दिया जाए। इसके बाद चारों दोस्तों के साथ मिलकर यह प्लान बनाया।