DDA Recruitment 2026: दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी ने अपने लैंडस्केप विभाग के लिए कंसल्टेंट पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक कैंडिडेट्स को डीडीए की बताई गई ईमेल आईडी पर अपना बायोडाटा भेजना होगा। आधिकारिक वेबसाइट dda.gov.in पर इस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है।
ऐसे करें आवेदन
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट dda.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद कैटेगिरी, जेंडर, कैंडिडेट का नाम, पिता/पति का नाम, जन्मतिथि, पता, ईमेल आईडी, कॉन्टेक्ट नंबर, एजुकेशन डिटेल्स जैसी सभी डिटेल्स ध्यान से भर दें। ऊपर फोटो वाली जगह पर अपना लेटेस्ट पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ लगाए। उसके नीचे हस्ताक्षर करें। इस एप्लिकेशन फॉर्म के साथ अपने सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स स्वप्रमाणित करने के बाद स्कैन करके डीडीए की ऑफिशियल ईमेल आईडी [email protected] पर पीडीएफ फॉर्मेट में बायोडाटा के साथ भेज दें।
इतने पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 17 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जिसमें से कंसल्टेंट आर्किटेक्ट के 3 और कंसल्टेंट लैंडस्केप आर्किटेक्ट के 14 पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों पर जिन उम्मीदवारों को चुना जाता है उन्हें लोकल कन्वेंस यानी किराया भी दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Patna High Court Recruitment 2026: पटना हाईकोर्ट में टेक्निकल असिस्टेंट पदों पर निकली भर्ती, इस लिंक से करें आवेदन
क्या चाहिए योग्यता
योग्यता की बात करें तो लैंडस्केप आर्किटेक्ट पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लैंडस्केप आर्किटेक्चर में मास्टर्स डिग्री और आर्किटेक्चर में बैचलर डिग्री होना जरूरी है। साथ ही लैंडस्केप प्रोजेक्ट पर काम करने का अनुभव होना चाहिए। ऑटोCAD, एडोब क्रिएटिव सूट और एमएस ऑफिस जैसे सॉफ्टवेयर का ज्ञान भी आवश्यक है. वहीं आर्किटेक्ट पद के लिए आर्किटेक्चर में बैचलर डिग्री और लैंडस्केप प्रोजेक्ट का अनुभव जरूरी रखा गया है। दोनों पदों के लिए 5 से 10 साल तक का अनुभव वांछित है।
कितनी मिलेगी सैलरी
आयु सीमा की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने की अधिकतम उम्र 45 वर्ष होनी चाहिए। इससे अधिक आयु वाले उम्मीदवारों के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इन पद पर चयनित उम्मीदवार को सैलरी भी काफी अच्छी मिलेगी। कंसल्टेंट (लैंडस्केप आर्किटेक्ट) के पद पर 52,500 से लेकर 76,000 रुपये तक वेतन मिल सकता है। जबकि कंसल्टेंट (आर्किटेक्ट) को 47,000 से लेकर 64,000 रुपये तक सैलरी मिल सकती है।