.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3D6c807fe3-d271-485a-a922-fdb89f8e2b9f&w=3840&q=75)
DDA Vacancy 2025: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने पटवारी, एमटीएस, नायब तहसीलदार, लीगल असिस्टेंट समेत 1700 से ज्यादा भर्तियां निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 6 अक्टूबर 2025 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dda.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट dda.gov.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
STEP 3. इसके बाद रजिस्ट्रेशन करें।
STEP 4. अब लॉगिन कर आवेदन पत्र भरें।
STEP 5. अब निर्धारित शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
1732 पदों को भरा जाएगा
इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए दिल्ली डेवलमेंट अथॉरिटी का रिक्रूटमेंट सेल कुल 1732 पदों को भरेगा। आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी हो गया है। आवेदन 6 अक्टूबर 2025 से ऑनलाइन शुरू होंगे और आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 नवंबर 2025 तय की गई है। अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, टाइपिंग टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल टेस्ट आदि आधार पर किया जाएगा।
शैक्षणिक योग्यता और आवेदन शुल्क
इस भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग शैक्षिक योग्यताएं तय की गई हैं। कुछ पदों के लिए LLB, आर्किटेक्चर, इंजीनियरिंग, बीटेक, एमसीए जैसी डिग्रियां अनिवार्य हैं। वहीं, कुछ पदों के लिए हिन्दी/अंग्रेजी में स्नातकोत्तर या स्नातक डिग्री योग्य मानी जाएगी। वहीं, आवेदन शुल्क की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 500 रुपये का शुल्क जमा करना होगा।