
Baba Chaitanyananda: दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश तक फरार चल रहे स्वयंभू धर्मगुरु चैतन्यानंद सरस्वती के काले कारनामों का पिटारा लगातार खुल रहा है। साल 2016 में दर्ज हुई एफआईआर में बाबा पर गंभीर आरोप लगे थे, जिनमें छात्राओं से अश्लील मैसेज भेजना, उन्हें ऑफिस और क्वार्टर में बुलाकर गलत तरीके से छूना, यहां तक कि बाथरूम में सीसीटीवी कैमरे लगाना शामिल है। छात्राओं ने बताया कि उन्हें मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक रूप से प्रताड़ित किया गया। अदालत ने उसकी अग्रिम जमानत अर्जी खारिज कर दी है और दिल्ली पुलिस ने उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी कर दिया है। पुलिस टीमें दिल्ली, यूपी, हरियाणा, राजस्थान और उत्तराखंड में उसकी तलाश कर रही हैं।
छात्राओं पर बने अश्लील दबाव
एफआईआर में छात्राओं ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। कई पीड़िताओं ने बताया कि संस्थान ज्वॉइन करते ही बाबा उन्हें “बेबी” और “स्वीट गर्ल” कहकर मैसेज भेजने लगा। विरोध करने पर धमकाता था कि अगर बात नहीं मानी तो अटेंडेंस कट जाएगी या परीक्षा में फेल कर दिया जाएगा। कई छात्राओं ने आरोप लगाया कि बाबा ने उन्हें दुबई ले जाकर पढ़ाने और पढ़ाई का खर्च उठाने का लालच दिया। वहीं, मार्च 2025 में वह छात्राओं को अपनी बीएमडब्ल्यू कार में घुमाने भी ले गया और देर रात तक उन्हें गंदे मैसेज भेजता रहा।
होली और ऋषिकेश टूर में भी गलत हरकतें
छात्राओं ने बताया कि होली के दौरान बाबा ने जबरन रंग लगाया और हाथ मिलाने के बहाने छेड़छाड़ की। वहीं, ऋषिकेश टूर के दौरान लड़कियों को उसके कमरे में बुलाया गया, जहां वह उन्हें गलत नजरों से घूरता और पास आने की कोशिश करता। पीड़िताओं ने कहा कि उन्हें कॉल और मैसेज के जरिए धमकाया जाता था और माता-पिता से संपर्क करने पर रोक दी जाती थी। ये घटनाएं सामने आने के बाद संस्थान के प्रबंधन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद 30 से ज्यादा छात्राओं ने डिजिटल बातचीत और मैसेज दिखाकर चैतन्यानंद की करतूतों का खुलासा किया।
पांच बड़े डर्टी किस्सेः
स्वीट गर्ल दुबई – छात्रा को अश्लील मैसेज भेजकर दुबई ले जाने का लालच।
बेबी, आई लव यू – छात्राओं को प्यार के नाम पर गंदे मैसेज और धमकियां।
फेल करने की धमकी – विरोध करने वाली लड़कियों से कहा जाता कि उन्हें परीक्षा में पास नहीं होने देंगे।
होली में छेड़छाड़ – जबरन रंग लगाकर गलत तरीके से छुआ।
ऋषिकेश टूर – देर रात छात्राओं को कमरे में बुलाकर गंदी नजरें डालना।