Delhi meerut namo bharat train: सावन के महीने में मेट्रो से सफर करने जा रहे यात्रियों के लिए एक राहतभरी खबर आयी है. NCRTC ने नमो भारत ट्रेन की फ्रीक्रेंसी बढ़ाने का फैसला किया है. दरअसल, सावन का पवित्र महीना शुरु हो चुका है. इसके साथ ही कई भारी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेने जाते हैं. इसको देखते हुए NCRTC ने दिल्ली से मेरठ नमोः भाारत से यात्रा करने वालों के लिए राहत भरी खबर दी है. NCRTC (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम) के मुताबिक 11 जुलाई यानि आज से न्यू अशोक नगर ने मेरठ साउथ के बीच यह ट्रेन सुबह 8 से 11 और शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक हर 10 मिनट में मिलेगी.
श्रद्धालुओं के लिए राहत
आपकों बता दें, NCRTC (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम) यह फैसला शहर की यातायात व्यवस्था को देखते हुए लिया है, ताकि शहर भर में यात्री और श्रद्धालुओँ को किसी भी यातायास समस्या से न गुजरना पड़े. न्यू अशोक नगर ने मेरठ साउथ तक चलने वाली नमो भारत ट्रेन पर 15 मिनट का समय लेती थी, लेकिन सावन का ये महीना देखते हुए, नमोः भारत ट्रेन आज से (11 जुलाई) सुबह 8 से 11 और शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक हर 10 मिनट में आएगी. सावन के महीने में कांवड़ यात्रा के दौरान दिल्ली-मेरठ से हरिद्वार तक गाड़ीयां काफी तादाद में होती है जिससे यातायात में काफी दिक्कत होता है.
यह भी पढ़ेंः45 Year Old Man Harassing:45 की उम्र में एक तरफा प्यार... चैट्स हुए सोशल मीडिया पर वायरल
भारी वाहनों का प्रवेश बंद
इसके साथ ही यातायात में सुधार के लिए मेरठ में कुछ समय के लिए भारी वाहनों का प्रवेश बंद करदिया गया है. NCRTC (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम) ने बताया के कांवड़ ले जा रहे श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए हर संभव मदद करेगी. मेरठ में भीड़भाड़ वाली जगहों पर ट्रैफिक कंट्रोल के लिए ट्रैफिक मार्शल भी तैनात किए जाऐेगे. इसके साथ ही सभी स्टेशनों और उनके आसपास पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की जाएगी. नमो भारत के रास्ते में पड़ने वाली सड़कों पर जहां कहीं भी गड्ढे या खराब हिस्से थे, उन्हें ठीक कर दिया गया है.