दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली के तीन मेट्रो स्टेशनों का नाम बदलने वाले हैं। राजकलश में शामिल हुईं सीएम रेखा गुप्ता (Delhi CM Rekha Gupta) ने इसकी घोषणा की है। दिल्ली की मुख्यमंत्री ने कहा कि पीतमपुरा मेट्रो स्टेशन, प्रशांत विहार मेट्रो स्टेशन और हैदरपुर बादली मोड़ स्टेशन का नाम बदला जाएगा।
रेजांगला युद्ध के वीर शहीदों के सम्मान में राज कलश यात्रा निकाली गई है। यात्रा में दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता भी शामिल हुईं. सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- रेजांग ला युद्ध के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए लद्दाख से हजारों किलोमीटर की लंबी यात्रा के बाद आज हैदरपुर पहुंची पवित्र राज कलश यात्रा अपने आप में एक गौरवशाली क्षण है. यह पवित्र यात्रा एक सशक्त संदेश है। पूरे राष्ट्र को राष्ट्र प्रथम की भावना से जोड़ता है. इस यात्रा को राष्ट्रीय चेतना का रूप देने वाले सभी आयोजकों का हार्दिक अभिनंदन. हैदरपुर गांव की धरती आज स्वयं को धन्य मानती है कि वीर शहीदों की पावन स्मृति यहां पहुंची है.
क्या होंगे नए नाम?
रेखा गुप्ता ने आगे लिखा- हमारी सरकार इस क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को लेकर पूर तरह से प्रतिबद्ध है. यात्रियों और स्थानीय नागरिकों की सुविधा के लिए, तीन मेट्रो स्टेशनों के नाम बदले गए हैं। पीतमपुरा मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर मधुबन चौक के नाम से जाना जाता है। वहीं प्रशांत विहार मेट्रो स्टेशन का नाम उत्तरी पीतमपुरा/प्रशांत विहार रखा। हैदरपुर बादली मोड़ का नाम बदलकर हैदरपुर गांव किया गया है।
मैक्स अस्पताल रोड को चौड़ा और अंडरपास बनाने का काम तेज किया है। इससे यहां के निवासियों को बेहतर यात्रा की सुविधाएं मिलेंगी। हैदरपुर गांव विकसित दिल्ली की पहचान है। इसमें परंपरा का सम्मान किया जा रहा है और आधुनिक सुविधाओं को प्राथमिका दी रही है।