
DMRC Recruitment 2025: दिल्ली मेट्रो में नौकरी का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए सुनहरा मौका है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, DMRC ने जनरल मैनेजर, इलेक्ट्रिकल के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार दिल्ली मेट्रो की आधिकारिक वेबसाइट delhimetrorail.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 06 नवंबर 2025 तय की गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन रखी गई है यानी उम्मीदवारों को आवेदन पत्र डाउनलोड करके हाथ से भरना होगा।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले delhimetrorail.com पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद भर्ती नोटिफिकेशन डाउनलोड करें और आवेदन पत्र का फॉर्मेट निकालें।
STEP 3. अब फॉर्म में मांगी सभी जानकारी ध्यान से भरें।
STEP 4. फॉर्म पर अपनी पासपोर्ट साइज फोटो चिपकाएं और साइन करें।
STEP 5. इसके बाद फॉर्म से सभी डॉक्यूमेंट्स की कॉपी अटैच करें.
STEP 6. अंत में पूरे आवेदन पत्र को स्पीड पोस्ट के माध्यम से दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड पर भेजें।
योग्यता और आयु सीमा
आपको बता दें कि इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास सरकारी संगठन या किसी सार्वजनिक उपक्रम (PSU) में काम करने का एक्सपीरियंस होना जरूरी है। डेप्यूटेशन बेस पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार वर्तमान में IRSEE, PRCE बेस पर आवेदन करने वाले रिटायर्ड IRSEE अधिकारी हो सकते हैं। वहीं आयु सीमा की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 55 वर्ष होनी चाहिए। जबकि PRCE के लिए 55 से 62 वर्ष तक आयु सीमा तय की गई है।