.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3De4af849a-a522-4d73-abac-7e28cfbef8db&w=3840&q=75)
Delhi Metro New Fare Implemented: दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने यात्रियों के लिए किराए में मामूली बढ़ोतरी की है। 25 अगस्त 2025 से लागू हुए नए नियमों के तहत दूरी के हिसाब से किराया 1 रुपये से 4 रुपये तक बढ़ गया है, जबकि एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर अधिकतम 5 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। DMRC का कहना है कि यह संशोधन "मिनिमल इन्क्रीज" के तहत किया गया है और सभी कॉरिडोर पर लागू होगा। नई दरों के मुताबिक, अब 0–2 किलोमीटर की यात्रा 10 रुपये से बढ़कर 11 रुपये, 2–5 किलोमीटर की यात्रा 21 रुपये और 5–12 किलोमीटर की दूरी का किराया 32 रुपये हो गया है। वहीं, 12–21 किलोमीटर की दूरी पर अब 43 रुपये खर्च करने होंगे।
The passenger fares of the Delhi Metro services have been revised with effect from today, that is, 25th August 2025 (Monday) onwards. The increase is minimal, ranging from ₹ 1 to ₹ 4 only depending on the distance of travel (upto ₹5 for the Airport Express Line). The new fare… pic.twitter.com/gOgOGmebxz
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) August 25, 2025
छुट्टियों और रविवार को भी बढ़ा किराया
DMRC ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रीय अवकाश और रविवार को भी नए किराए लागू रहेंगे। संशोधित दरों के अनुसार, इन दिनों 0–2 किलोमीटर का किराया 11 रुपये, 2–5 किलोमीटर का 11 रुपये, 5–12 किलोमीटर का 21 रुपये, 12–21 किलोमीटर का 32 रुपये, 21–32 किलोमीटर का 43 रुपये और 32 किलोमीटर से अधिक दूरी पर 54 रुपये तय किया गया है। वहीं एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर किराया स्लैब में 1 रुपये से 5 रुपये तक की वृद्धि की गई है। लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को अब अधिकतम 64 रुपये का भुगतान करना होगा।
यह भी देखेंःWar 2 crossed 250: बॉक्स ऑफिस धमाका, ऋतिक–एनटीआर की ‘वॉर 2’ ने भारत में पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
राजनीतिक प्रतिक्रिया और यात्रियों पर असर
दिल्ली मेट्रो के किराए में बढ़ोतरी को लेकर राजनीतिक हलकों में भी चर्चा शुरू हो गई है। आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने इस फैसले की आलोचना करते हुए कहा कि यह कदम आम यात्रियों पर अतिरिक्त बोझ डालता है। उनका कहना है कि जब दिल्ली मेट्रो पहले से ही एक आवश्यक और सस्ती परिवहन सेवा मानी जाती है, तो बार-बार किराए में वृद्धि उचित नहीं है। हालांकि, DMRC का तर्क है कि संचालन लागत और रखरखाव को ध्यान में रखते हुए यह बढ़ोतरी जरूरी थी। अब देखना होगा कि यात्रियों की संख्या और मेट्रो की सवारी पर इसका क्या असर पड़ता है।