दिल्ली-NCR में बीते कुछ दिनों सुधार देखने को मिला है। इसे देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने बुधवार को GRAP के स्टेज-III (Severe Category) को तुरंत प्रभाव से हटा लिया गया है। आयोग की सब कमेटी ने आज बैठक में यह फैसला गया है। वायु गुणवत्ता और IMD/IITM के पूर्वानुमान की समीक्षा का निर्णय लिया।ै। बीते चार दिनों से दिल्ली के AQI में काफी सुधार देखने को मिल रहा है। यह सुधार की ओर है। आज ये 327 दर्ज किया गया है.
GRAP स्टेज-III को लागू करने के आदेश
IMD और IITM के अनुसार, आने वाले दिनों में AQI काफी खराब होने की संभावना बनी हुई है। इसके आधार पर सब-कमेटी ने 11 नवंबर 2025 को जारी GRAP स्टेज-III को लागू करने के आदेश को वापस ले लिया है। इस बीच स्टैज-I और स्टेज-II को जारी रखा गया है। सभी एजेंसियों को निर्देश दिया गया। सख्ती बढ़ाने के उपायों को लागू किया जाए। इस तरह से AQI खतरनाक श्रेणी में न पहुंचे। इसके साथ कंस्ट्रक्शन साइट्स पर रोक लगाने के आदेश दिया है। बिना CAQM की खास अनुमति के किसी हालत में काम शुरू नहीं हो सकेगा।
12 दिन से राजधानी में AQI बदतर
दिल्ली में बीते 12 दिन से लगातार खराब वायु गुणवत्ता देखने को मिल रही है। दिल्ली के लिए वायु गुणवत्ता को लेकर पूर्वानुमान के अनुसार, अगले पांच दिन के लिए वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ से ‘बहुत खराब’ हालात में रह सकती है. CPCB के अनुसार, 50 के बीच AQI को अच्छा, 51-100 को संतोषजनक, 101-200 को मध्यम, 201-300 को खराब, 301-400 को बहुत खराब और 401-500 को गंभीर माना जाता है.