DELHI NEWS:दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मेवाती गैंग के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों बदमाशों पर एटीएम लूटने और अवैध हथियारों की सप्लाई करने का भी आरोप है। पकड़े गए दोनों आरोपी साबिर उर्फ एटीएम किंग और साथी मुनफेद दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान की पुलिस को काफी लंबे समय से चकमा देते आ रहे थे। आपको मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बता दें दिल्ली क्राइम ब्रांच को सूचना मिली की आरोपी बोलेरो कार से दिल्ली की ओर जा रहे हैं।क्राइम ब्रांच ने जाल बिछारक दोनों आरोपियों को धर दबोचा और तलाशी ली दोनों के पास से लोडेड विदेशी पिस्टल बरामद हुई हैं।
ATM लूटकर संगीन घटना को दिया अंजाम-
आरोपियों लगभग आधा दर्जन से ज्यादा एटीएम मशीन लूट चुके है। 2022 में उसने हरियाणा में कोर्ट के पास SBI का एटीएम उखाड़ा था और राजस्थान में एक ही रात दो एटीएम पर धावा बोला एक में 12 लाख रुपये से ज्यादा की लूट की गई थी।
आरोपी कई बार जा चुके हैं जेल-
साबिर उर्फ एटीएम किंग और साथी मुनफेद हत्या, लूट, डकैती, एटीएम चोरी, अवैध हथियार रखने, चोरी और गोहत्या से जुड़े मामलों में कई बार जेल जा चुके है।
देशभर में गैंग का नेटवर्क
पूरे देश में फैला मेवाती गैंग का नेटवर्क-
मेवाती गैंग कई राज्यों में फैला हुआ है। गैंग के पास तकनीक की अच्छी समझ है और ये लोग सीसीटीवी को ब्लर कर या कैमरे तोड़कर घटना को अंजाम देते हैं पुलिस की पूछताछ जारी है। आने वाले दिनों में इस गैंग से जुड़े और भी चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं।